Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा में धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर माहौल बिगाड़ने का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 22 January 2026
Share News
       

उत्तर प्रदेश। आगरा

आगरा जनपद में कुछ संगठनों और व्यक्तियों द्वारा धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) के जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी आगरा को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

आगरा धार्मिक स्थल विवाद

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते कुछ समय से आगरा जिले में बार-बार ताजमहल, मस्जिदों, दरगाहों और मजारों को अवैध घोषित करने, उन्हें तोड़ने की मांग करने तथा सार्वजनिक रूप से भड़काऊ वक्तव्य देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे न केवल जिले का सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है, बल्कि मुस्लिम समुदाय में भय, तनाव और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न हो रहा है।

पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की गतिविधियां संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हैं। ज्ञापन में भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25 एवं 26 का हवाला देते हुए कहा गया कि सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल की वैधता का निर्णय केवल न्यायालय द्वारा ही किया जा सकता है। किसी संगठन या व्यक्ति द्वारा कानून को अपने हाथ में लेकर धार्मिक स्थलों के खिलाफ बयानबाजी करना या भय का वातावरण बनाना कानून व्यवस्था और संविधान के विरुद्ध है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के भड़काऊ और समाज को बांटने वाले तत्वों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगरा जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Post navigation

Previous: पश्चिमी चंपारण में सरपंच ने रची फर्जी लूट की साजिश, बेटे समेत तीन गिरफ्तार
Next: Agra न्यूज़ : आगरा में 25 जनवरी 2026 को ‘संवैधानिक अधिकार बचाओ – भाईचारा बनाओ’ विशाल रैली, कार्यक्रम स्थल बदला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.