राजापाकर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, अमर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

चकसिकंदर में दीपक प्रकाश का स्वागत
Share News

Bihar News | राजापाकर / वैशाली

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश महासचिव अमर श्रीवास्तव के नेतृत्व में माननीय पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का चकसिकंदर बाजार में भव्य स्वागत किया गया। पटना से अपने पैतृक गांव जंदाहा प्रखंड के जावज ग्राम जाने के क्रम में जैसे ही मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन की सूचना मिली, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता फूल-मालाएं लेकर चकसिकंदर बाजार में एकत्र हो गए।

चकसिकंदर में दीपक प्रकाश का स्वागत

मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर मंत्री दीपक प्रकाश ने अपनी गाड़ी रुकवाई और स्वयं वाहन से उतरकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक विकास कार्यों को गति दी जा रही है और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, अनीश रंजन, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, रंजन कुमार, मोहित कुमार, दीपक कुमार, रामप्रवेश पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Trending News