Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बराटी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली हत्या, मृतक की बहू ने दर्ज कराई FIR

जनवाद टाइम्स 20 January 2026
बराटी थाना हत्या मामला
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार 

बहुआरा / वैशाली: बराटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में बीते सोमवार को हुई हृदय विदारक घटना को लेकर मृतक महताब लाल सिंह की बहू प्रिया कुमारी ने बराटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना में महताब लाल सिंह की मौके पर ही निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी सकली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बराटी थाना हत्या मामला

प्रिया कुमारी (पति पिंटू कुमार), निवासी ग्राम बहुआरा द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने घर के बगल स्थित खेत में साग तोड़ रही थीं। उसी समय उनकी सास सकली देवी पास में बैठी थीं और ससुर महताब लाल सिंह घर के सामने दरवाजे पर खाट पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान गांव का ही मंजय राय, पिता रामपृत सिंह उर्फ डोमन सिंह, हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में लोहे का धारदार हथियार (दाब) लेकर आया और महताब लाल सिंह को गाली देने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर सकली देवी उन्हें बचाने दौड़ीं, तभी आरोपी ने दाब से महताब लाल सिंह पर कई वार किए।

हमले में महताब लाल सिंह के दोनों हाथ, बायां कान और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर कट लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बचाव के दौरान सकली देवी पर भी दाब से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद आरोपी हाथ में दाब लेकर फरार हो गया। मृतक के अंतिम संस्कार और घायल सास के इलाज के कारण आवेदन देने में विलंब होने की बात प्राथमिकी में कही गई है।

बराटी थाना में इस मामले में कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया है। मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) बराटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार बनाए गए हैं।

घटना पर स्थानीय मुखिया मनोज राय, डॉक्टर ज्वाला प्रसाद सिंह, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, समाजसेवी राजकुमार राय, उमेश राय, प्रमोद राय सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही सभी ने जिला पदाधिकारी वैशाली से अत्यंत निर्धन मृतक परिवार को ₹10 लाख मुआवजा देने की मांग की है।

Post navigation

Previous: Agra News : पॉवरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया के चेयरमैन बने मानक शंकर, आगरा में विशेष ईजीएम संपन्न
Next: Bihar News: बिदुपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अगवा कर पिस्टल दिखाकर दी गई हत्या की धमकी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.