माघ मेला 2026 के द्वितीय स्नान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Prayagraj News: मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
Share News

Prayagraj News: माघ मेला 2026 के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का महासंगम देखने को मिला। मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी लगाते हुए लगभग 1 करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। एक दिन पूर्व एकादशी के अवसर पर भी करीब 85 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया था।

IMG 20260117 WA0006

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति स्नान का विशेष महत्व है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने से पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज पहुंचे हैं।

IMG 20260117 WA0005

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में व्यापक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर मेला क्षेत्र की निगरानी करते रहे।

IMG 20260117 WA0004

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्री ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजयपाल शर्मा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी श्री ऋषिराज एवं मेला पुलिस अधीक्षक श्री नीरज पांडेय द्वारा समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए उपलब्ध कराई गई रैपिडो बाइक सेवा का भी व्यापक उपयोग हुआ। केवल आज के दिन 11,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ लिया, जबकि अब तक कुल 1,38,500 से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रशासन की ओर से सामाजिक समरसता और सेवा भाव का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

Trending News