Prayagraj News: अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन, माघ मेला 2026 में श्रद्धालुओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा

Prayagraj News: अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन, माघ मेला 2026 में श्रद्धालुओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार

प्रयागराज। माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) द्वारा अरैल क्षेत्र में एक अत्याधुनिक कमर्शियल टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।

IMG 20260117 WA0002

इस कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा किया गया। टेंट सिटी को माघ मेला के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक आवास की सुविधा मिल सके।

IMG 20260117 WA0001

अरैल क्षेत्र में इस वर्ष पर्यटन विभाग एवं निजी ऑपरेटर्स के सहयोग से कई अन्य टेंट सिटी एवं वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। ये सुविधाएं शिवालय पार्क एवं त्रिवेणी पुष्प के मध्य क्षेत्र में स्थित हैं। यहां श्रद्धालुओं को आवास के साथ-साथ स्वास्थ्य, योग और वेलनेस से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

IMG 20260117 WA0000

उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री अजयपाल शर्मा, मेलाधिकारी श्री ऋषिराज, नगर आयुक्त श्री साईं तेजा, अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री अजीत सिंह, उप मेलाधिकारी श्री विवेक शुक्ला एवं श्री अभिनव पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन का उद्देश्य माघ मेला 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है, जिससे प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव मिल सके।

Trending News