Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews स्थायी लोक अदालत से आम लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय की सुविधा

जनवाद टाइम्स 24 December 2025
BiharNews स्थायी लोक अदालत से आम लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय की सुविधा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम, 1987 के प्रावधानों के तहत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राज्य के तैंतीस जिला विधिक सेवा प्राधिकारों के अंतर्गत स्थायी लोक अदालतों का गठन एवं संचालन किया गया है। जिसमें पश्चिम चम्पारण जिला भी शामिल है। इसमें अररिया, मधेपुरा, किशनगंज एवं जमुई जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में स्थायी लोक अदालत कार्यरत हैं।BiharNews स्थायी लोक अदालत से आम लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय की सुविधा

स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है। इसके अंतर्गत परिवहन, वाहन चालान, डाक सेवाएं, बिजली, पानी, बैंकिंग, अस्पताल, बीमा (इंश्योरेंस) सहित अन्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों को लिया जाता है। इन मामलों को नियमित अदालत में ले जाने से पूर्व स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सुलह और समझौते के जरिए निपटाने का प्रयास किया जाता है।

यदि दोनों पक्ष आपसी समझौते पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो ऐसी स्थिति में—बशर्ते विवाद किसी संगीन अपराध से संबंधित न हो—स्थायी लोक अदालत को उस विवाद का निर्णय करने का विधिक अधिकार प्राप्त है। इससे आम नागरिकों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय व खर्च दोनों की बचत होती है।BiharNews स्थायी लोक अदालत से आम लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय की सुविधा

पश्चिमी चंपारण जिला में स्थायी लोक अदालत एडीआर बिल्डिंग (ग्राउंड फ्लोर कोर्ट रूम एवं फर्स्ट फ्लोर), सिविल कोर्ट परिसर, बेतिया में कार्यरत है। यहां जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आम नागरिक आवेदन कर सकते हैं और त्वरित न्याय का लाभ उठा सकते हैं।

Post navigation

Previous: BiharNews राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 : पश्चिम चम्पारण की प्रतिभाएं मधुबनी में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव, 2025 में बिखेरेंगी रंग
Next: BiharNews नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.