BiharNews नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:गरिमा

BiharNews: Expanding civic amenities in the municipal area is our top priority: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमचंपारण।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विभिन्न नागरिक सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. इसी क्रम में कुल 54,22,942 रूपये लागत वाली तीन योजनाओं का कार्यादेश उनके स्तर से संबंधित संवेदकों को सौंपा गया है।

BiharNews: Expanding civic amenities in the municipal area is our top priority: Garima इसकी जानकारी देते महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 4 में स्थित डोमा साह के घर से राजेश श्रीवास्तव के घर तक रोड निर्माण एवं मुकुंद दुबे के घर से बबलू चौधरी के घर तक रोड निर्माण कार्य के लिए कुल 1674085 लागत वाली योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किए जाने के आधार पर संबंधित संवेदक को कार्यादेश सौंपा गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 6 में राजेश कुमार के घर से राजू प्रसाद के घर तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य का कार्यादेश भी सौंपा गया है। इस योजना के लिए 526977 की लागत को स्वीकृति दी गई है।

BiharNews: Expanding civic amenities in the municipal area is our top priority: Garima महापौर ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित शहरी क्षेत्र के वार्ड 42 में बाघमारवा टोला का कब्रिस्तान का चहारदीवारी का निर्माण कार्य के लिए कुल 3221880 की लागत वाली योजना का भी कार्यादेश भी इसके साथ ही सौंपा गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि कि सभी योजनाओं को पूरी मानक गुणवत्ता के साथ चालू वित्तीय वर्ष में ही पूरा करने का आदेश जारी किया गया है।

Trending News