Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 : पश्चिम चम्पारण की प्रतिभाएं मधुबनी में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव, 2025 में बिखेरेंगी रंग

जनवाद टाइम्स 24 December 2025
BiharNews State-Level Youth Festival 2025: Talents from West Champaran will showcase their skills at the state-level youth festival held in Madhubani in 2025.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
मधुबनी जिला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय युवा उत्सव-2025 में भाग लेने हेतु पश्चिम चम्पारण जिले की चयनित टीम आज रवाना हुई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर जिलास्तरीय टीम को उत्साहपूर्वक रवाना किया।BiharNews State-Level Youth Festival 2025: Talents from West Champaran will showcase their skills at the state-level youth festival held in Madhubani in 2025.

जिला पदाधिकारी ने टीम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यस्तरीय युवा उत्सव युवाओं की प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे बेहतर प्रदर्शन कर पश्चिम चम्पारण जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेंगे।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी दी कि विगत 05 दिसंबर को स्थानीय ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में जिले के युवाओं ने कुल छह विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय युवा उत्सव के लिए किया गया है। जिलास्तरीय टीम में कुल-24 प्रतिभागी एवं 03 दल नेता मधुबनी के लिए रवाना हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन 23-24 दिसंबर 2025 को मधुबनी जिले में किया जा रहा है, जिसमें राज्य भर से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम चम्पारण जिले की टीम अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी तथा जिले का परचम लहराएगी।BiharNews State-Level Youth Festival 2025: Talents from West Champaran will showcase their skills at the state-level youth festival held in Madhubani in 2025.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, एसआरजी सुश्री मेरी एडलिन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews जिलास्तरीय युवा उत्सव-2025 के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मी हुए सम्मानित
Next: BiharNews स्थायी लोक अदालत से आम लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय की सुविधा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.