Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
जनवाद टाइम्स 14 May 2023
यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन
Share News
       

यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन

सुनील पांडेय (कार्यकारी संपादक)

भारत में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई । प्रदेश के सभी 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना में लगाए गए थे । नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो हो गए थे। चुनाव के लिए दो चरणों में 4 मई व 11 मई को मतदान संपन्न हुआ था। नगर निगमों में ईवीएम व नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्रों के जरिए मतदान कराया गया था।यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन

यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा नेपूरी तरह से अपना भगवा परचम लहरा । सभी नगर निगम के 17 मेयर की सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है वही नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी कमल खिला है।यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन
17 नगर निगमों में सर्वप्रथम झांसी नगर निगम के मेयर का परिणाम घोषित हुआ। इसके बाद एक के बाद एक परिणाम आने शुरू हो गए । झांसी नगर निगम में चुनाव परिणाम के बाद लखनऊ ,गोरखपुर ,मथुरा- बृंद्रावन ,सहारनपुर ,मुरादाबाद, बरेली ,वाराणसी ,प्रयागराज, अयोध्या, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा ,कानपुर एवं फिरोजाबाद सहित सभी 17 नगर निगम की मेयर सीटों पर भाजपा ने चुनाव में जीत का परचम लहराया। इसके अलावा नगरपालिका की 199 सीटों में से भाजपा 31 और नगर पंचायत की पहुंची और इसमें से 107 पर जीत दर्ज की।

यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन
झांसी नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य 83,548 वोट पाकर जीत दर्ज की ।वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू को पराजित किया । अयोध्या नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा के महंत गिरीश पति त्रिपाठी 77 456 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की । वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू को हराया । गाजियाबाद नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल 2,87, 6568 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार निसारा खान को हराया।बरेली नगर निगम में मेयर सीट पर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम ने 167385 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार डॉ आईएस तोमर को पराजित किया। गोरखपुर में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश व श्रीवास्तव को 95205 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को हराया । लखनऊ नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने जीत दर्ज की। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की वंदना मिश्रा को 52699 मतों से पराजित किया। कानपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने 440 353 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की वंदना बाजपेई को पराजित किया । मेरठ नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने 235953 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एआईएमआईएम के अखिलेश को पराजित किया। सहारनपुर नगर निगम के मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार 1547 53 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।बसपा प्रत्याशी खदीजा मसूद को हराया । मुरादाबाद नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 121415 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की । कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान को हराया। शाहजहांपुर नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने 80740 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल को हराया। अलीगढ़ नगर निगम मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल ने जीत दर्ज की। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के जमीर उल्लाह को 60209 मतों से पराजित किया ।

यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधनआगरा नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाह मैं 193916 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी डॉक्टर लता बाल्मीकि को हराया।फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर ने 101381 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को हराया। मथुरा- वृंदावन नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 145 720 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को हराया। प्रयागराज नगर निगम में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी ने 235 675 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को पराजित किया । वाराणसी नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी ने 1 33137 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के ओमप्रकाश सिंह को पराजित किया। इस तरह 17 नगर निगम सीटों पर भाजपा ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की और विरोधी दलों का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया।यूपीे नगर निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर भाजपा काबिज सपा एवं बसपा का पूरी तरह से सफाया और जीत के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन

भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा यह भयमुक्त वातावरण का नतीजा है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली एतिहासिक जीत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण का नतीजा है, जिसे मतदाताओं ने जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए जा रहे जीत के जश्न में कल मुख्यमंत्री ने शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में पहली बार भाजपा एक साथ पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है। तीन नये नगर निगम बनाए गए थे,इनमें अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर हैं। नगर निगमों में पांच लाख से लेकर 50 लाख की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी को प्रदेश के अंदर बुनियादी सुविधाएं और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के विजन को डबल इंजन सरकार ने आगे बढ़ाया है।सीएम ने बताया कि नगर निगम मे कुल 1420 वार्डों में पार्षदों के लिए चुनाव हुआ है। पिछली बार के मुकाबले हमारे दोगुने से अधिक पार्षद विजयी हुए हैं। नगर पंचायतों में भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो चुकी है।

Post navigation

Previous: Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता: गरिमा
Next: Agra News: बाह में निर्दलीय दिवाकर सिंह की जीप ने भरा फर्राटा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.