Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता: गरिमा

Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था उनके नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान में रख कर वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट में नगर निगम के सभी 46 वार्डों की जल निकासी व्यवस्था एवं अवागमन सुनिश्चित करने के लिए 80 करोड़ से भी अधिक का प्रावधान किया गया है।

Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता: गरिमामहापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके प्रथम चरण में नगर निगम की कुल 142 विकास योजनाओं की निविदा बीते दो दिनों में जारी कर दी गई है, जिसका प्रकाशन आज ही आया है, जिस पर 15 करोड़, 96 लाख 57,164 रुपए खर्च किए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस निविदा से संबंधित कुल 142 विकास योजनाओं की निविदा में करीब 95 फीसदी योजनाएं नाला निर्माण की हैं।

Bihar News पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता: गरिमा

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पहली बार नगर निगम में पहली बार शामिल क्षेत्र में बुनियादी और सुविधाओं का ढांचागत विकास हमारी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है.

Trending News