Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
जनवाद टाइम्स 29 April 2023
IMG-20230429-WA0034
Share News
       

टूटे सपने (कहानी)

कथाकार -जयामोहन (प्रयागराज )

बिहारी बाबू आज 35 वर्ष की सेवा पूरी कर कार्यमुक्त हुए थे। सरल स्वभाव मधुर वाणी कर्तव्यनिष्ठ होने के कारण वह कार्यलय के सभी सहयोगियों व अधिकारियों के प्रिय थे ।आज उन्हे विदाई देते समय सभी की आंखे नम थी । साथी उन्हें घर तक पहुंचाने आए थे। बिहारी बाबू की पत्नी रमा ने सभी की खूब आवभगत की थी सबको चाय नाश्ता कराया था ।

IMG 20230429 WA0034आज खाना खाते समय बिहारी बाबू ने कहा रमा अब हम स्वतंत्र हो गए बड़ी तमन्ना थी की रिटायरमेंट के बाद हम तीर्थ यात्रा करेंगे हां हां बात तो सही है पर आपको तो काम से ही फुर्सत नहीं थी। हंसते हुए बिहारी बाबू बोले अरे भागवान अब हमारे पास फुर्सत ही फुर्सत है मैंने परसों का हरिद्वार का रिजर्वेशन पहले ही करा लिया है ।अच्छा आपने मुझे बताया भी नहीं । हंसकर उन्होंने कहा यही तो तुम्हारे लिए एक सरप्राईज गिफ्ट था । तैयारी कर लो ।हम लोग परसों ही यहां से निकलेंगे। रमा तैयारी में जुट गई नियत समय पर वे हरिद्वार की गाड़ी पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे ।रमा ने कहा सुनिए हम यहां से घूमने के बाद बद्रीनाथ भी चलेंगे ।हां हां क्यों नहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों ही जगह चलेंगे ।हां हां जरूर हरिद्वार पहुंच कर उन्होंने गंगा नहा कर मनसा देवी चंडी देवी कनखल ऋषिकेश के दर्शन किए ।बिहारी बाबू ने बद्रीनाथ के लिए पहले से ही गाड़ी बुक कर ली दोनों खुशी-खुशी आगे की यात्रा में कल्पना करते हुए आगे बढ़े ।रमा बोली सुन रहे हैं हम लोग लौट कर सभी रिश्तेदारों प्रियजनों को बुलाकर धूमधाम से भंडारा करेंगे । यह तो बहुत अच्छा विचार है। बिहारी बाबू बोले बद्रीनाथ दर्शन के बाद वे केदारनाथ की यात्रा पर निकल पड़े । मौसम बदल रहा था हल्की हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी । केदारनाथ के दर्शन करके जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकले बिजली चमकने लगी जोर-जोर गर्जन के साथ बारिश होने लगी लगी।लगा मानो बादल फट गए हैं । चारों ओर पानी ही पानी चीख-पुकार मच गई।भगदड़ मच गई। लोग बहने लगे रमा भगवान का नाम सुमिरन करने लगी लग रहा था जैसे प्रलय आ गया आकाश फट गया है । रमा कस कर बिहारी बाबू का हाथ पकड़ी थी तभी भीड़ का धक्का लगा रमा का हाथ उनके हाथ से छूट गया बिहारी बाबू के देखते ही देखते रमा पानी के तेज बहाव में बह काल कलवित हो गई बिहारी बाबू बेहोश हो गए उन्हें बचा लिया गया था। प्रभु ने उनके सारे सपनो को
पल मेंतोड़ दिया था । जीवनसंगिनी का साथ छूट गया ।अकेले रोते कलपते घर लौटे।सभी उन्हे धीरज बंधा रहे थे।IMG 20230429 WA0034

आज रामा की तेरहवीं थी । सभी इष्ट मित्र परिजन पड़ोसी आए थे बाहर भोज चल रहा था बिहारी बाबू व्यथित हृदय से मौन पत्नी का चित्र निहार रहे थे ।मन ही मन कह रहे थे प्रभु ऐसे भंडारे की कामना तो हमने नहीं की थी जिसमें हमारी पत्नी साथ ना हो । प्रभु क्यों इतना दारुण दुख मुझे जीवन भर के लिए दे दिया ।तभी किसी ने पुकारा उसकी आवाज कानों में पड़ी बिहारी बाबू पंडित जी बुला रहे हैं बिहारी बाबू अंगौछे से आंसू पौछते हुए बोझिल कदमों से पंडित जी के पास चल पड़े।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : नौ दिवसीय श्रीराम आयोजन कथा में व्यास श्री मुनिदास जी अयोध्या ने किया राम विवाह का वर्णन 
Next: Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत आज ब्रिगेडियर सिद्धू की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई जिसमें सेना संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.