Pratapgarh News : जनपद प्रतापगढ़ मे ट्रेन से कटकर 48 बकरियों की मौत

IMG_20200617_234654
Share News

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । भुपियामऊ नगर कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की शाम 4 बजे ट्रेन से कटकर 48 बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बकरियां रेलवे लाइन के किनारे घास चर रही थी!तभी ट्रेन आने के दौरान सभी इधर-उधर भागने लगी और ट्रेन से कट गई।सभी बकरियां अलग-अलग तीन चरवाहों की है।राजकुमार पाल,जयकरन पाल,बदल पाल ये सभी निवासी रामपुरगौरी के हैं।

IMG 20200617 234654

ये लोग मिलकर अपनी बकरियां चराने के लिए भुपियामऊ स्टेशन के समीप आए हुए थे। सभी बकरियां रेलवे ट्रैक के किनारे चर रही थीं!अचानक से श्रमिक ट्रेन पहुंच गई और सभी बकरियां इधर-उधर भागने लगी इसी दौरान 48 बकरियों की कटकर मौत हो गई।पशुपालक बकरियों के मौत के बाद काफी दुखी है और पशुपालकों का काफी नुकसान भी हुआ ।

Trending News