Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0049
Share News
       

बेतिया, पश्चिमी चंपारण

आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट, संस्कार भारती जिला इकाई पश्चिमी चंपारण एवं कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन मंगलवार को स्थानीय ऑडिटोरियम सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में कला, साहित्य, रंगमंच और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

IMG 20260617 WA0050

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अभिनय और रंगकर्म समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को कला के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र शरण ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण में कला की अहम भूमिका है। ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यशाला के प्रशिक्षक अनूज नंद यादव ने बताया कि दस दिनों के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय, संवाद अदायगी, मंच संचालन, भावाभिव्यक्ति और रंगमंच की तकनीकी बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रभात कुमार झा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समापन समारोह में प्रतिभागियों ने विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर दिवाकर राय, प्रशांत सौरभ, आदित्य मधुकर, कुंदन शांडिल्य, अनिल बाबा पाठक, अरविंद मिश्रा, प्रीतम शुक्ला, संजीव मिश्रा, संतोष आनंद और अंशुमान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प दोहराते हुए विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के कलात्मक एवं व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News: कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
Next: Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260617-WA0046
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में 3780 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, दो पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0047
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0051
  • Breaking News

Bihar News: कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

जनवाद टाइम्स 17 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली में 3780 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, दो पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी
  • Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन
  • Bihar News: कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
  • Etawah News: 2000 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 19 जून को लगेगा मेगा रोजगार मेला
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.