मेरठ न्यूज: अवैध चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Accused arrested with illegal charas.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट आदेशानसार नगर में हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थानाध्यक्ष जी के कुशल निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र राधेश्याम निवासी 16 बी देवपुरी थाना रेलवे रोड को गिरफ्तार किया गया। इस संबध मे थाना लालकुर्ती पर मुकदमा अपराध संख्या 64/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना का विवरण उपनिरीक्षक इम्तियाज हुसैन व सचिन कुमार अपनी टीम के साथ संधिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान अभियुक्त अर्जुन पुत्र राधेश्याम को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इम्तियाज व सचिन कुमार व मनेंद्र कुमार व अजय कुमार शामिल थे। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशाशन के आदेशानसार शहर मे गैर कानूनी तरीके से नशीले पदार्थों का धंधा करने वालो के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed