Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज: आगरा पब्लिक स्कूल सभागार विजय नगर कॉलोनी में हुआ काव्य संग्रह लोकार्पण समारोह

जनवाद टाइम्स 4 September 2021
IMG-20210904-WA0025
Share News
       

संवाददाता। कपिल चौरसिया

आगरा। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक विज का प्रथम काव्य संग्रह रूह के रंगलोकार्पित विद्वान समीक्षकों की मिली सराहना आगरा राइटर्स एसोसिएशन एवं स्वरांजलि ने आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में सजाई साहित्य की महफिल जुटे जाने-माने साहित्यकार ।

स्वांत: सुखाय रचना करके भी तुलसी की ऊँचाई का स्पर्श कर सकने का उदाहरण हैं डॉ. अशोक विज डॉ. सुषमा सिंह ।

डॉ. अशोक विज चिकित्सक के साथ बहुआयामी संवेदनशील साहित्यकार के रूप में भी निभा रहे सामाजिक दायित्व डॉ. पुनीता पांडेय पचौरी ।

IMG 20210904 WA0024 1

देश के जाने-माने पत्रकार और संपादक शशि शेखर ने लिखी है रूह के रंगकी भूमिका ।

आगरा रायटर्स एसोसिएशन और स्वरांजलि संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में हिंदुस्तान के नामचीन प्रकाशक हिंद युग्म द्वारा प्रकाशित ताज नगरी के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक विज के प्रथम कविता संग्रह “रूह के रंग” का लोकार्पण जाने-माने कवि-साहित्यकारों द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष और विख्यात कवि प्रो. सोम ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। केंद्रीय हिंदी संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. रामवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा मशहूर ग़ज़लकार अशोक रावत वरिष्ठ साहित्यकार शांति नागर और डॉ. त्रिमोहन तरल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह और स्वरांजलि की अध्यक्ष डॉ. पुनीता पांडेय पचौरी ने लोकार्पित कृति की समीक्षा की।

आगरा राइटर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. अनिल उपाध्याय ने समारोह का संचालन किया। श्रीमती सुनीता विज ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

कवि भरत दीप माथुर, पूनम जाकिर और रीता शर्मा ने रूह के रंग संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का पाठ करके सबको भावविभोर कर दिया। शुरू में श्रीमती रमा वर्मा श्याम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

चिकित्सकीय कुशलता की झलक

रूह के रंग की समीक्षा करते हुए आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि स्वांत: सुखाय रचना करके भी तुलसी की ऊँचाई का स्पर्श किया जा सकता है और अशोक विज भी इसका एक उदाहरण हैं। इनकी कविताओं से यह संदेश मिलता है कि अपने को समझ लेना ही पूर्ण हो जाना है और अपने को जान लेना ही सारी बेड़ियों से मुक्त हो जाना है।

केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुनीता पांडेय पचौरी ने समीक्षा करते हुए कहा कि डॉ. अशोक विज अपने सामाजिक दायित्व को सिर्फ एक चिकित्सक के रूप में ही नहीं बल्कि अन्य कई रूपों में भी निभा रहे हैं। उन अनेक रूपों में से एक रूप एक बहुआयामी संवेदनशील साहित्यकार का भी है। विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ साहित्यकार शांति नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अशोक विज के काव्य लेखन में एक चिकित्सक की कुशलता झलकती है। शब्द चयन भाव गांभीर्य और समाज को दर्पण दिखाने वाली उनकी रचनाएँ पठनीय और माननीय हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. त्रिमोहन तरल ने कहा कि लोकार्पित संग्रह की कविता शब्दों की आवाज़ के माध्यम से बहरे आसमानों तक पहुँचने की यात्रा है जिसमें प्रेम के उदात्त समर्पण से लेकर आध्यात्मिक अनुभूतियों के दर्शन होते हैं। डॉ. अनिल उपाध्याय ने रूह के रंग को कुछ इस तरह रेखांकित किया कि सब वाह-वाह कर उठे- “रूह से ये रूह तक की यात्रा है।

मौन से ये शब्द तक की यात्रा है।

भाव को अभिव्यक्ति देती दर‌ असल में। एक सर्जन की सृजन तक यात्रा है।

हर हाल में सकारात्मक रहें

समारोह में लोकार्पित कृति के रचनाकार डॉ. अशोक विज ने कहा कि जीवन में खोने-पाने का खेल चलता रहता है। हमें हमेशा हर हाल में सकारात्मक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी ने हमें यही सिखाया है कि हम अपने लिए भी जरूर जियें।

 

शशि शेखर ने लिखी है भूमिका

देश के जाने-माने पत्रकार और संपादक शशि शेखर ने पुस्तक की भूमिका में लिखा है कि रूह के रंग की कविताओं में हिमालय जैसी शीतल स्थितप्रज्ञता और हिंद महासागर जैसी प्रगल्भता एक साथ देखने को मिलती है। डॉ. अशोक विज के शब्दों में ही रचना अपने रचयिता को/ परिपूर्ण करती है संपूर्ण करती हैलोकार्पण में ये भी रहे। शामिल लोकार्पण समारोह में मंच पर विराजमान अतिथियों के अलावा वरिष्ठ कवि रमेश पंडित डॉ मधु भारद्वाज, राजकुमारी चौहान डॉ आरएस तिवारी शिखरेश डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता अरुण डंग पवन आगरी हृदेश चौधरी साधना भार्गव संजीव गौतम मानसिंह मनहर नवीन वशिष्ठ डॉक्टर अरुण उपाध्याय सुरेंद्र वर्मा सजग हरविंदर पाल सिंह सुधांशु साहिल सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार शामिल रहे। कवि कुमार ललित मीडिया समन्वयक रहे।

Post navigation

Previous: Sambhal News : एमजीएम (पीजी) कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
Next: Bihar News : 7 ड्राम कच्चा स्प्रिट सहित ट्रक जप्त 

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.