यूपी : जीआरपी इंस्‍पेक्‍टर समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गेहूं व्यापारी से 9 लाख लूटने का आरोप

sadar
Share News

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस द्वारा जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गिरफ्तारी सोमवार (13 मई) तड़के गेहूं व्यापारी से नौ लाख रूपए की लूट के सिलसिले में हुई है। बताया जा रहा है कि इस लूटकांड में आगरा जीआरपी में तैनात इंस्पेक्टर भी शामिल था। फिलहाल आरोपियों के कब्जे से लूट के करीब पांच लाख रूपए भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Trending News