मेरठ न्यूज: थाना मेडिकल हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Police accused of medical murder arrested.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 17 फरवरी को शाम 05:00 बजे से लापता छात्र अभिनव चौधरी S/0 नवीन कुमार निवासी 216/3 मंगल पाण्डेय नगर थाना मेडिकल को उस के मित्र बनकर घर से बुला कर अपने साथ ले गये थे। अभिनव चौधरी B.A का छात्र था। रात मे अभिनव चौधरी अपने घर वापस नहीं आया तो उन के परिजनो ने थाना मेडिकल पर 18 फरवरी को शाम 04:40 बजे अपने पुत्र की गुमशुदगी थाना मेडिकल पर पंजीकृत करायी। साथ ही थाना भावनपुर के क्षेत्र में 18 फरवरी को प्रातः एक युवक को गोली मार कर हत्या कर शव खेत में डालकर शव को छिपा देने के सम्बन्ध में थाना भावनपुर मेरठ पर मुकदमा अपराध संख्या 043/2021 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध ग्राम चौकीदार रणजीत पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम ज्ञानपुर थाना भावनपुर की तहरीर पर पंजीकृत कराया गया था। थाना भावनपुर द्वारा विवेचना से घटना स्थल थाना मेडिकल मेरठ का होने के कारण मुकदमा उपरोक्त को थाना मेडिकल ट्राँसर्फर कर दिया गया प्रभारी निरीक्षक मेडिकल द्वारा विवेचना ग्रहण कर गवाह के बयान व मुखबिरों की पुख्ता सूचना के आधार पर अभियुक्त अक्की उर्फ गोल्डी उर्फ अंक्षांश राणा उर्फ अनमोल राणा पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी मकान नंबर 147 रामगढी चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय रोड थाना मैडिकल मेरठ। व हर्ष त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी नेहरु नगर फूलबाग कालोनी थाना नौचन्दी मेरठ। व नवनीत पुत्र राकेश निवासी मकान नंबर 48 रामगढी थाना मैडिकल मेरठ के नाम प्रकाश मे आये। मृतक व अभियुक्त आपस में मित्र थे। एक कार मारुती 800 रंग सफेद में बैठा कर अक्की उर्फ अक्षांश राणा द्वारा अपने साथी हर्ष त्यागी व नवनीत के साथ गोली मार कर हत्या करना प्रकाश मे आया। इस सम्बन्ध में अभियुक्त नवनीत पुत्र राकेश निवासी मकान नंबर 48 रामगढी थाना मैडिकल मेरठ व हर्ष त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी नेहरु नगर फूलबाग कालोनी थाना नौचन्दी मेरठ को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। और प्रभारी निरीक्षक द्वारा चैकिंग के दौरान मिमहैंस रोड से अभियुक्त अक्की उर्फ गोल्डी उर्फ अंक्षांश राणा उर्फ अनमोल राणा पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी मकान नंबर 147 रामगढी चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय रोड थाना मैडिकल मेरठ को एक पिस्टल 32 बोर(आला कत्ल), व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, व 01 खोखा कारतूस 32 बोर व हत्या में प्रयुक्त एक कार मारूती 800 रंग सफेद बिना नम्बर सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
अक्की उर्फ गोल्डी उर्फ अंक्षांश राणा उर्फ अनमोल राणा पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी मकान नंबर 147 रामगढी चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय रोड थाना मैडिकल मेरठ।
बरामदगीः- एक पिस्टल 32 बोर (आला कत्ल) व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक कार मारूती 800 रंग सफेद बिना नम्बर (हत्या में प्रयुक्त)

You may have missed