मेरठ न्यूज: थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का अपराधी सबी गिरफ्तार।

Meerut News: Sabi arrested for raping minor girl by police station Nauchandi.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नौचंदी के कुशल नेतृत्व में थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का अपराधी सबी अब्बास पुत्र कमर अब्बास निवासी मकान नंबर 535 सैक्टर 04 शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ को सोहराब गेट बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। 30 जून को अभियुक्त सबी अब्बास द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना नौचंदी पर मुकदमा अपराध संख्या 452/376 व 3/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत है। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को साक्ष्य के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना नौचंदी पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता सबी पुत्र कमर निवासी मकान नंबर 535 सैक्टर 04 शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।

Trending News