मेरठ न्यूज: थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का ट्रैक्टर बरामद 

Meerut News: Stolen tractor recovered by police station Kankarkheda police team while arresting three accused

Meerut News: Stolen tractor recovered by police station Kankarkheda police team while arresting three accused

Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र में चोरी करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा जी के कुशल नेतृत्व में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से 31 मई को मामचंद यादव पुत्र बोगा सिंह यादव निवासी ग्राम तेज बिहार रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ का महिंद्रा ट्रैक्टर लालरंग यूपी 15 डीएल 7128 रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पतारसी सुराग रसी करते हुए थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण नीटू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम खूंटी थाना दोघट बागपत, मोहित पुत्र घसीटू निवासी ग्राम सरूरपुर थाना दोघट बागपत व सन्नी पुत्र अनिल निवासी लपराना थाना झिंझाना शामली को चोरी के ट्रैक्टर के साथ सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों से आवश्यक पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending News