मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Accused with illegal arms arrested.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु तेजी से विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना खरखौदा पुलिस द्वारा मुखिया चौक चौकी बिजली बम्बा क्षेत्र से अभियुक्त मेहराज पुत्र फारूख निवासी सलेमपुर थाना खरखौदा मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूश 315 बोर बरामद होना। व मुखिया चौक चौकी बिजली बम्बा क्षेत्र से अभियुक्त आशिफ पुत्र अख्तर निवासी केएफ 252 काशीराम कालौनी थाना खरखौदा मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूश 315 बोर बरामद होना।

IMG 20210225 WA0049

अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरखौदा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से शस्त्र का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed