मेरठ न्यूज: थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा अपनी पुत्री की हत्या करने वाली महिला अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Police accused of killing his daughter arrested by police station Brahmapuri.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी मेरठ के पर्यवेक्षण मे कार्यवाही करते हुये। 25 फरवरी को थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस द्वारा निम्नलिखित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- श्रीमती आसमा परवीन पत्नी अतीक अहमद निवासी डीआजी की कोठी के पास लिसाड़ी रोड समर कालोनी थाना ब्रहमपुरी मेरठ (सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 791/2020 धारा 302,307,309 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेरठ)
गिरफ्तारी का विवरणः अभियुक्ता द्वारा 10 दिसंबर को अपनी तीन पुत्रियो तथा स्वंय की ब्लेड से गर्दन काट दी गई थी। जिससे इसकी एक पुत्री कु0 मरियम आयु 03 वर्ष की मृत्यु हो गई थी तथा दो पुत्रियां व स्वयं घायल अवस्था मे उपचार हेतु भर्ती करवाई गई थी उपचार के बाद शेष दोनो पुत्रियां व स्वंय जीवित बच गई थी । थाना ब्रहमपुरी पर अभियुक्ता आसमा परवीन उपरोक्त के विरूद्ध इसके पति अतीक अहमद के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 791/2020 धारा 302,307,309 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।

You may have missed