Breaking Newsआगराउतरप्रदेश
आगरा में यमुना नदी उफान पर, आस-पास के गांव में बाढ़ का खतरा, बटेश्वर बाह में प्रशासन मुस्तैद

संवाददाता रनवीर सिंह बटेश्वर। तीर्थ धाम में यमुना तेज़ी से अपने आगे बढ़ रही है तीर्थ धाम बटेश्वर में यमुना तेज रफ्तार से बढ़ रही है तहसील प्रशासन और एस डी एम बाह महेश प्रकाश और तहसीलदार हेमचन्द शर्मा बाह ने बटेश्वर घाट पर महादेव घाट पर चैनल लगाकर जनता के लिए बंद करवा दिया है ,और
यमुना के बढ़ती तेज गति के साथ प्रशासन नल कूप ओर सिचाई विभाग तहसील प्रशासन और पुलिसविभाग के कर्म चारी यमुना किनारे वसे गांवों में ओर बटेश्वर घाटों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।और सभी ग्रामीणों ओर श्रद्धालुओं को यमुना में न आने की सलाह दे रहे हैं, और दिन रात रत जगा कर रहें हैं।
तीर्थ धाम बटेश्वर में।तेज गति उफ़नती यमुना के बीच धार में स्ट्रीमर में घूमते पर्यटक यमुना का आनन्द लेते हुए पर्यटक।