विकास खंड मान्धाता के ग्राम सराय नाहर राय में नव निर्माणाधीन 132 के वी विद्युत उपकेंद्र ,पारेषण लाइन का शिलान्यास प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने किया

IMG_20191114_174613
Share News

संवाददाता गुलाब चंद गौतम :  मान्धाता प्रतापगढ़ ‌में आज विकास खंड मान्धाता के ग्राम सराय नाहर राय में नवनिर्माणाधीन 132 के वी विद्युत उपकेंद्र ,पारेषण लाइन का शिलान्यास प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने किया।

IMG 20191114 174613

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में इस समय 18 घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है। आगामी दो बर्ष में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ग्रामीणांचलों में की जाने की योजना बना कर सरकार कर रही है।यह मान्धाता के सौभाग्य का विषय है कि सौ करोड़ रुपए की योजना का शुभारम्भ हो रहा है।

IMG 20191114 174627

विश्वनाथगंज विधायक डॉ आरके वर्मा ने कहा कि विकास की सभी योजनाएं विधान सभा क्षेत्र में ला रहा हूं। अब विकास के कार्य दिखाई देने लगी है।
इस अवसर पर प्रमुख मान्धाता अजय सिंह, उपजिलाधिकारी सदर वीर पाल सिंह, तहसीलदार सदर मनीष कुमार, भाजपा नेता कुंदन सिंह, दिनेश सिंह, सुशील शर्मा, चंद्रिका प्रसाद सिंह, रामदुलार पटेल, फूल चंद शर्मा, लवकेश गुप्ता, योगेश वर्मा ,एजाज अहमद ,पूर्व प्रधान स इद, मासूक, डा० दिनेश, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण पुर जलील अहमद फुज्जू,प्रया कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।