Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: आईएन पीजी कॉलेज में सत्याग्रह दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2022
IMG-20220413-WA0014
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 13 अप्रैल 2022 बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह दिवस (‌जलियांवाला बाग शहीद दिवस) के अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ ममता सिंह द्वारा जलियांवाला बाग हत्याकांड पर प्रकाश डाला गया । उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए छात्राओं को बताया कि पंजाब के अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड को आज 103 साल पूरे हो गए । यह दिन भारतीय इतिहास में बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक घटना थी जिसमें हजारों लोग शहीद हो गए। प्राचार्या डॉ अनीता राठी ने कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज अंग्रेजों के अत्याचार की यह घटना भारतीयों को क्रोध, दुख और गर्व से भर देती है। डॉ कविता गर्ग ने छात्राओं को जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में बताते हुए कहा कि जलियांवाला बाग में रोलेट एक्ट और सत्यपाल वा सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिन पर अंग्रेज अफसर जनरल डायर ने गोलियां चलवा दी। छात्राओं द्वारा भी इस दिवस पर अपनी जानकारी को साझा किया गया। एम० ए० प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं नाज़मीन, कामना, हिमांशी, रानी साहिबा, सुमैय्या द्वारा इस घटना के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दिवस के अवसर पर डॉ० कविता गर्ग, शाहीन फातिमा, शगुफ्ता, तबस्सुम आदि मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: Bihar news कोसी एवं गंडक परियोजनाओं पर भारत-नेपाल संयुक्त समिति की 10 वी बैठक का आयोजन पटना में शुरू
Next: Bihar news आर्केस्ट्रा में कार्यरत नाबालिग लड़कियां कराई गई मुक्त :-अध्यक्ष बाल कल्याण समिति 

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.