Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news आर्केस्ट्रा में कार्यरत नाबालिग लड़कियां कराई गई मुक्त :-अध्यक्ष बाल कल्याण समिति 

जनवाद टाइम्स 13 April 2022
Bihar news आर्केस्ट्रा में कार्यरत नाबालिग लड़कियां कराई गई मुक्त :-अध्यक्ष बाल कल्याण समिति 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट बेतिया व रक्सौल द्वारा धुमनागर एक आर्केस्ट्रा संचालक पर छापा मारा गया जिसमें तीन नाबालिग लड़कियों को संचालक के चुंगल से छुड़ाया गया।

IMG 20220413 WA0023

पाश्चिम चंपारण में आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ सयुंक्त अभियान चला जिसमें एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज शर्मा , मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह , बाल कल्याण समिति बेतिया के चेयरपर्सन आदित्य कुमार ,समिति सदस्य अजय कुमार , रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली से अक्षय पांडेय , चाइल्ड लाइन बेतिया , महिला थाना पुलिस बेतिया, एएचटीयू पुलिस बेतिया तथा शिकारपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
ए.एच.टी.यू क्षेत्रक मुख्यालय के पास एक बंगाल की लड़की के पिता ने फोन कर मदद मांगते हुए कहा कि उनकी लड़की तीन चार दिन से घर नहीं आई है उन्होंने कोतवाली थाना जलपाईगुड़ी में इसके लिए एफ.आई.आर भी दर्ज कराई है।

मिशन मुक्ति फाउंडेशन व ए.एच.टी.यू. क्षेत्रक मुख्यालय ने इस पर कार्य करना शुरू किया तो वह नरकटियागंज में होने की सूचना प्राप्त हुई। जब लड़की के पिता को इसकी सूचना दी गयी तो वो खुशी से रो पड़े और कहा कि हम गरीब मजदूर हैं हम तो उम्मीद ही छोड़ चुके थे कि हमारी बच्ची कभी वापस भी आयेगी, किंतु ए.एच.टी.यू रक्सौल व मिशन मुक्ति फाउंडेशन का धन्यवाद है कि इसको बहुत गंभीरता से लिया।

Bihar news आर्केस्ट्रा में कार्यरत नाबालिग लड़कियां कराई गई मुक्त :-अध्यक्ष बाल कल्याण समिति 
बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन आदित्य कुमार ने कहा कि इस जिला में मानव तस्करी व आर्केस्ट्रा में काम कराने वालो का नेटवर्क काम कर रहा है ।कही न कही बालश्रम से नाबालिगों का जीवन नष्ट किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान टीम के द्वारा सहोदरा थाना क्षेत्र में भी रेस्क्यू हेतु धावा बोला गया । चेयरपर्सन का मानना है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर की गई कार्यवाही से मानव तस्करी में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है । वही इन सभी रेस्क्यू की गई बच्चियों को बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ताकि उनके पुनर्वास के क्षेत्र में निर्णय लिया जा सके ।
मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डाइरेक्टर वीरेन्द्र कुमार सिंह तथा बाल कल्याण समिति सदस्य अजय कुमार ने कहा कि ये बहुत अच्छा रेस्क्यू ऑपरेशन रहा जहाँ नाबालिग बच्चियों को नया जीवन मिला है।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डाइरेक्टर वीरेन्द्र कुमार सिंह, ए.एच.टी.यू क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन आदित्य कुमार,मा.त.रो.ई. पुलिस के राजीव कुमार,
शिकारपुर थाना के प्रभारी अजय कुमार,
महिला थाना बेतिया की उप-निरीक्षक महिला सुधा कुमारी, ए.एच.टी.यू क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के मुख्य आरक्षी रामकुमार आरक्षी महिला नाजरीन बानो आरक्षी महिला कबिता वर्मा,आरक्षी चालक विकास, व दिलीप कुमार ,चाइल्ड लाइन बेतिया से विलियम अल्फ्रेड, रेखा देवी, सुनील मिश्रा, ज्ञानीजी, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: आईएन पीजी कॉलेज में सत्याग्रह दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपाइयों द्वारा अन्न महोत्सव के तहत जलालपुर नगर एवं मंडलों में किया गया कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.