Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

उत्तर प्रदेश पीसीएस- एसीएफ के 364 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

जनवाद टाइम्स 17 October 2019
IMG_20191017_104157
Share News
       

प्रयागराज –उत्तर प्रदेश पीसीएस एसीएफ के 364 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : उत्तर प्रदेश पीसीएस सेवा के पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2019 के लिए 364 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

IMG 20191017 104157

सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ, पीसीएस सामान्य एवं विशेष चयन परीक्षा 2019 और सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन संरक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पीसीएस /एसीएफ और आरएफओ 2019 के विज्ञापन में पीसीएस सामान्य चयन हेतु 300 पद, विशेष चयन हेतु 9 पद, सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वनरक्षक के 2 पद और 53 पदों को सम्मिलित किया है। वर्ष 2019 के लिए कुल पदों की संख्या 364 है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट कहा गया है कि विशेष परिस्थिति में पदों की संख्या घट बढ़ सकती है।
पीसीएस आवेदन में आयोग का महत्वपूर्ण परिवर्तन- लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में एक पद के सापेक्ष मुख्य परीक्षा हेतु 13 अभ्यर्थियों को पास करने का निर्णय लिया है, पूर्व में एक पद के सापेक्ष 18 अभ्यर्थियों को पास कराया जाता था। मुख्य परीक्षा से साक्षात्कार हेतु एक पद के सापेक्ष 2 अभ्यर्थियों को पास कराया जाएगा ,जो कि पूर्व में एक पद के सापेक्ष 3 अभ्यर्थियों को बुलाया जाता था। पीसीएस से रक्षा अध्ययन ,समाज कार्य ,अरबी, फारसी ,कृषि अभियंत्रिकी 5 विषयों को हटा दिया गया। पहली बार लोक सेवा आयोग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में डिप्टी कलेक्टर ,डिप्टी एसपी, वीडियो ,एआरटीओ, असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स, जिला कमांडेंट होमगार्ड सहित 100 भिन्न-भिन्न विभागों के पद को सम्मिलित किया गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आय 1 जुलाई 2019 को 21-24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग के द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योगिता का निर्धारण किया गया है।
परीक्षा आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क-लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹125 निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए कुल शुल्क ₹65 निर्धारित किया गया है । परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
आवेदन की तिथि-ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 16 अक्टूबर 2019 तथा ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2019 है। आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अंदर पूर्ण कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: प्रसिद्ध बटेश्वर मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत आगरा व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
Next: राष्ट्रीय बजरंग दल, ग्रामीणों और साधु सन्तों ने राजीव धवन पुतला फूंक कर जताया विरोध

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.