आगरा में श्री राम बारात शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर , शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 28 सितंबर 2019 दिन शनिवार को

IMG_20190924_211122
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद : आगरा श्रीराम बारात शोभायात्रा आगरा मंडल में अपना प्रमुख स्थान रखती है। इस शोभायात्रा का आयोजन विगत 62 वर्षों से लगातार होता रहा है। श्रीराम बारात शोभायात्रा का

IMG 20190924 210831

आयोजन दिनांक 28 सितंबर 2019 दिन शनिवार को श्री दाऊजी मंदिर कटरा जोगीदास ताजगंज से शाम 6:00 बजे प्रारंभ होकर चौक कुत्ता पार्क, हनुमान चौक, थाना ताजगंज, नंदा बाजार ,नवादा बाजार ,सब्जी मंडी ,गायत्री डेरी, पटोला, बिलोचपुरा, एमपी पुरा ,गुम्मट, श्यामलाल मार्ग, पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड होते हुए डीजे फार्म हाउस धांधू पुरा जाएगी। इस शोभायात्रा में लगभग चार दर्जन झांकी, 6 बैंड ,काली का अखाड़ा, बांबे ढोल, राधा-कृष्ण का डांस आदि सम्मिलित किए जाएंगे। दिनांक 29 सितंबर 2019 दिन रविवार समय सायं 7:00 बजे जनकपुरी धांधू पुरा से राम सीता जी विवाह , स्वागत सम्मान समारोह और 9:00 बजे रात्रि विदाई बैंड बाजों के साथ होगी।

IMG 20190924 211042

मुख्य रूप से उपस्थित जनों में संरक्षक सुरेश चंद, अध्यक्ष हरि सिंह बघेल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा, महामंत्री विनोद राठौर, संयुक्त मंत्री जवाहर सिंह, विनोद कुमार झा, आशीष कुमार योगेश वर्मा जी, राम चरण पोखरवाल, महेश प्रजापति ,ओपी जादौन, ठाकुर विनोद सिंह ,राजकुमार वर्मा ,पुनीत बघेल, अंकुर झा सहित समस्त शोभायात्रा महोत्सव के पदाधिकारी व समिति के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

IMG 20190924 211122

श्रीराम बारात शोभायात्रा महोत्सव की सूचना मीडिया प्रभारी राकेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दिया।

Trending News