Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 75 आवेदन प्राप्त, 20 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0011
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत राज रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई तथा मीरपुर पतांढ पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया एवं मीरपुर पतांढ पंचायत स्थित श्रीमती राम सुमारी देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा परिसर में शिविर आयोजित हुआ।

IMG 20260602 WA0011 scaled

राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर फुलवरिया में आयोजित सहयोग शिविर का नेतृत्व अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने किया, जबकि मीरपुर पतांढ पंचायत में आयोजित शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) हाजीपुर प्रसुन्न कुमार उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई एवं मीरपुर पतांढ पंचायत में शिविर लगाया गया।

उन्होंने बताया कि रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि मीरपुर पतांढ पंचायत में 49 आवेदन मिले। दोनों शिविरों में प्राप्त आवेदनों में से 20 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों का निस्तारण आगामी 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य
बीडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर में आमजन के बैठने, पेयजल, स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं मीरपुर पतांढ पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान छह लाभार्थियों को जीविकोपार्जन योजना के तहत जॉब कार्ड भी वितरित किए गए।

बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, मुखिया सविता देवी, मुखिया गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश पासवान, धीरेंद्र मिश्रा, सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, बीसीओ अनामिका कुमारी, बीसीएम रामराज सिंह, बीएओ आनंद मौर्य, पशु चिकित्सक डॉ. गौरी शंकर विद्यार्थी, पीएचईडी जेई निहारिका कुमारी, कनिष्ठ विद्युत अभियंता विक्रम कुमार, विकास मित्र राजू कुमार, मिथलेश राम, चंद्रेश्वर कुमार, सरिता कुमारी, बीपीएम राजकुमार साह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हाजीपुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के प्रति किया जागरूक
Next: Bihar News: कच्ची दरगाह सिक्स लेन सड़क निर्माण में धूल से परेशान ग्रामीण, कंपनी पर मनमानी का आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.