Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

Lucknow News:मुख्यमंत्री योगी की सख्त हिदायत: पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करें, 5 जून को लगेंगे 5 करोड़ पौधे

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0095
Share News
       

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जनभागीदारी कार्यक्रमों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर में न्यूनतम 5 करोड़ पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित न रहकर मातृत्व सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रतीक बने।

IMG 20260604 WA0095

मुख्यमंत्री ने पौधों की पर्याप्त उपलब्धता, उनकी जियो टैगिंग तथा संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और गोपनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रभावी यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाए, ताकि परीक्षार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG 20260604 WA0096

उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रियायती किराये पर विशेष अंतर्जनपदीय बसों का संचालन किया जाए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्यावरणीय, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करें, ताकि प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम और परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो

Post navigation

Previous: पूर्व शिक्षक समरथ सिंह ने ली जीवन की अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर
Next: Agra News:धनौली की आवासीय समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.