Agra News:धनौली की आवासीय समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

IMG-20260604-WA0014
Share News

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम आगमन पर भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस, आगरा में उनसे शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान उन्होंने आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौली की लंबे समय से लंबित आवासीय समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए उसके शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की।

IMG 20260604 WA0014

भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने प्रभारी मंत्री को बताया कि ग्राम धनौली के निवासी वर्षों से आवासीय समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के समाधान के लिए वह लगातार शासन और प्रशासन के स्तर पर प्रयासरत हैं।मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इससे पूर्व 3 अगस्त 2025 को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर धनौली के ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री द्वारा मामले के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद प्रशासन को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्रामीणों को स्थायी समाधान की उम्मीद है।

IMG 20260604 WA0015 1
उन्होंने कहा कि जनहित, गरीब एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे क्षेत्र की आवाज को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाते रहेंगे।

Trending News