Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
दयालपुर, वैशाली।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने की, जबकि मंच संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया।

IMG 20260615 WA0023

कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण देते हुए प्रो. राज कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी घायल अथवा गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। जब भी जीवन में रक्तदान का अवसर मिले, हमें अवश्य रक्तदान करना चाहिए।”
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने छात्रों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि रक्तदान करने से न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान करने से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम होता है तथा शरीर ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने छात्रों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र सुधीर कुमार, रणधीर कुमार, चंदन कुमार एवं छात्रा शिवानी कुमारी ने भी रक्तदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में छात्र सचिन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी में उपस्थित छात्र-छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया तथा समाजहित में रक्तदान करने का संकल्प दिलाया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
Next: Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.