Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी पहल, पश्चिम चंपारण के 42 मुखिया उत्तर प्रदेश की मॉडल ग्राम पंचायतों का करेंगे अध्ययन भ्रमण

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0027
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था (BSPRI) द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट (Exposure Visit) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

IMG 20260720 WA0027 2

इसी क्रम में सोमवार को पश्चिम चंपारण जिले के 42 निर्वाचित मुखियाओं के एक दल को उत्तर प्रदेश के अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया तथा सफल भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दीं।

चार दिवसीय इस अध्ययन भ्रमण के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित मुखिया उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की मॉडल ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। वहां वे पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, जनभागीदारी और नवाचारों का अध्ययन करेंगे।

यह अध्ययन भ्रमण 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी 20 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय, पश्चिम चंपारण से रवाना हुए।

पंचायती राज विभाग के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की प्रशासनिक एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है। अध्ययन भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों और सफल मॉडलों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लागू कर स्थानीय विकास को गति देने में मदद मिलेगी। इससे पंचायतों को अधिक सशक्त, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने में भी सहयोग मिलेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News: बगहा में खेत से लौट रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, पानी में खींच ले गया; मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Next: Etawah News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, आमजन का आवागमन प्रभावित; वीआईपी क्षेत्र भी नहीं बचा जलजमाव से

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260720-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0120
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2026

Latest News

  • Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Etawah News: जसवंतनगर तहसील में नवागत एसडीएम ने वकीलों संग की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.