Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

बिना समाधान के लौटे ग्रामीण, ग्राम चौपाल में सुनी अधिकारियो ने समस्याऐ- कलवारी

जनवाद टाइम्स 28 July 2023
बिना समाधान के लौटे ग्रामीण, ग्राम चौपाल में सुनी अधिकारियो ने समस्याऐ- कलवारी
Share News
       

उत्तर प्रदेश समाचार ।।आगरा में गांव की समस्या गांव में समाधान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बिचपुरी ब्लाक के कलवारी ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल लगाई गई। इस चौपाल का उद्देश्य था कि गांव की समस्या का गांव में ही समाधान निकाला जाए। इस ग्राम की सबसे बड़ी समस्या इस समय नालियों में जलभराव, खडंजो का निर्माण और कूड़े की साफ-सफाई की है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने अपनी आवाज उठाई और नाराजगी व्यक्त कि।

IMG 20230728 234501

ग्राम चौपाल में समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी पहुंचे थे। जिसमें वीडीओ, एडीओ, सचिव व् प्रधान आदि अधिकारी मौजूद थे। परंतु ना तो खडंजे बनने की समस्या का कोई समाधान निकल पाया। और ना ही साफ-सफाई से लेकर जलभराव तक कोई समाधान निकल पाया।

इस चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्राम के नागरिक पहुंचे। किसी ने नालियों कि साफ-सफाई कराने की अपील कि तो किसी ने खडंजा-नालिया बनवाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सभी अधिकारीओ व् प्रधान जी ने आश्वासन ही दिया और एक भी किसी समस्या का मोके पर समाधान नहीं हो सका।

बिना समाधान के लौटे ग्रामीण, ग्राम चौपाल में सुनी अधिकारियो ने समस्याऐ- कलवारी

गांव के वरिष्ट समाजसेवी और ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के उपाध्यक्ष श्री सलीम खान अब्बास ने बताया कि कलवारी ग्राम में तो अनगिनत समस्याएं हैं। किसी की गली में खडंजा बनवाने की समस्या है, तो किसी की पानी की समस्या है, तो कहीं जलभराव की समस्या है।

सबसे बड़ी समस्या यहाँ तो नालियों कि साफ-सफाई की है। अवधपुरी चोराहा से लेकर 100 फुटा रोड तक नालियों कि साफ-सफाई नहीं होती है यहा पर नालियों में जलभराव बना रहता है ग्राम में गरीब तबके के लोग रहते हैं। इस रोड पर नालियों और कूड़े के ढेर से इतनी दुर्गंध आती है कि लोगों का आना-जाना भी दुश्वार हो गया है।

चौपाल में मौके पर ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के अध्यक्ष श्री आशिफ अब्बास, और बोबी धाकड़, सत्यभान धाकड़, सद्दाम खान, बबलू खान, बंटू खान आदि अनेक लौग मौजूद रहे

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी 3 नवंबर को सामूहिक विवाह किया जा रहा आयोजन समाजसेवी शरद यादव
Next: Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरते

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.