Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में 10 दिवसीय वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 21 February 2026
कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में 10 दिवसीय वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार पर दिया गया जोर
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर / वैशाली (बिहार)

कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली में वर्मी कंपोस्ट उत्पादक विषय पर आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में स्थानीय विधायक अवधेश सिंह एवं उप प्रमुख नंदकुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई।

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में 10 दिवसीय वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि विधायक अवधेश सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैविक खाद का उपयोग मिट्टी, जल, वायु एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव से पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में 10 दिवसीय वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार पर दिया गया जोर

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट उत्पादन ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए आय का बेहतर स्रोत बन सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वर्मी कंपोस्ट निर्माण की प्रायोगिक विधि की विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यमी सुबोध कुमार (चंदा वर्मी कंपोस्ट) द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में 10 दिवसीय वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम का सफल संचालन इंजीनियर कुमारी नम्रता द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. जूना देखो, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. कविता वर्मा तथा गृह विज्ञान विशेषज्ञों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के कर्मचारियों ऋचा श्रीवास्तव, इशिता सिंह, रवि कुमार, रवि रंजन कुमार, रमाकांत, सोनू, दीपक एवं मोहित का अहम योगदान रहा।

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठा, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की सुविधाएं बहाल करने की मांग
Next: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की हुई सुनवाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260603-WA0091
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 4 June 2026
IMG-20260603-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मोरल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की बैठक में बचत और निवेश पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 3 June 2026
IMG-20260603-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय और पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

जनवाद टाइम्स 3 June 2026
IMG-20260603-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: उप विकास आयुक्त ने खेल भवन एवं इंडोर बैडमिंटन हॉल का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 3 June 2026

Latest News

  • Etawah News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत
  • Bihar News: मोरल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की बैठक में बचत और निवेश पर दिया गया जोर
  • Bihar News: पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय और पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
  • Bihar News: उप विकास आयुक्त ने खेल भवन एवं इंडोर बैडमिंटन हॉल का किया औचक निरीक्षण
  • Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.