Vaishali : कर्ज माफी को लेकर वामपंथी दलों के महिला संगठनों ने किया प्रदर्शन

IMG_20200828_155220
Share News

राजेन्द्र कुमार सिह वैशाली हाजीपुर। राजापाकर 28 अगस्त देश के पांच वामपंथी संगठनों के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी प्रतिवाद दिवस के मौके पर भाकपा माले से संबंध अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने थाना क्षेत्र के रंदाहा और बरियारपुर बुर्जुग गांव मे धरना देकर समूह की महिलाओं का लोन माफ करने 100000 तक के कर्ज की वसूली पर एक 31 मार्च 2021 तक रोक लगाने महिलाओं को उनके रक्षा करने सभी पंचायतों मे स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना कर निशुल्क इलाज का प्रबंध करने की मांग की।

Vaishali Hajipur Bihar news

रंदाहा मे धरन का नेतृत्व चिता देवी, किरण देवी,मीरा देवी, फुल देवी, फुल तारा देवी, कैलाश देवी, जबकि बरियारपुर बुर्जुग मे प्रियंका देवी, मांति देवी, रेखा देवी ने किया।महिला नेताओं ने कहा कि कारपोरेट घरानों का लाखो करोड़ों कर्ज माफ करने वाली केन्द्र सरकार गरीबों समूहों की महिलाओं का कर्ज माफ नही कर रही है।कर्ज वसूली के लिए भूखे मर रहे महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।जबकि देश के दर्जनों पूँजीपति भारी कर्ज लेकर देश से फरार हो चुके है।उनके गिरफ्तारी या ऋण वसूली का प्रयास सरकार नही कर रही है।

देश के 200से ज्यादा बड़े कंपनियों ने बैको का लाखो करोड़ रूपया एनपीए कर रखा है।उसके वसूल पर भी सरकार ध्यान देने की बजाए उनके कार्यों को भी राईट आँफ करके गलता खाता मे डाल चुकी है।उनके टैक्सो को भी माफ कर दिया है।सरकार के कारनामों ने साबित कर दिया है की भाजपा बड़े पुंजीपतियो,बड़े कारपोरेट घरानो की पार्टी है।बड़े कारपोरेट घरानो की पार्टी है।जबकि गरीबो छोटे व मध्यम वर्ग के लोगो की विरोधी है।महिलाओं ने कहा की हम गरीबो का वोट लेकर सत्ता मे जाने वाली यह सरकार हम गरीबों के साथ विश्वासघात कर रही है,इस विश्वासघात सरकार से एक एक कर बदला चुकाने का संकल्प लेना है।इस संघर्ष को आगे बढाना है।ऐपवा के आज के आंदोलन को अखिल भारतीय महासभा के राज्य अध्यक्ष विश्वेश्वर प्रसाद यादव भाकपा माले के जिला सचिव योगेंद्र राय ने भी समर्थन दिया।

 

Trending News