Bihar News: वैशाली में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Share News

हाजीपुर में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वैशाली की 290 पंचायतों के असंगठित श्रमिकों को नए श्रम कानून, सामाजिक सुरक्षा और विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

IMG-20260715-WA0034
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली।

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत श्रम अधीक्षक, वैशाली द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

IMG 20260715 WA0034

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वैशाली जिले की कुल 290 पंचायतों से चयनित असंगठित क्षेत्र के कामगारों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नए श्रम कानूनों, उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-दशा नियमावली, औद्योगिक संबंध बिहार नियमावली, मजदूरी संहिता बिहार नियमावली तथा सामाजिक सुरक्षा बिहार नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें श्रमिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन श्रम अधीक्षक वैशाली श्री अलख निरंजन ने डीआरसीसी कार्यालय, हरिबंशपुर (हाजीपुर) परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वैशाली जिले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा राजापाकर, हाजीपुर, गोरौल, भगवानपुर, लालगंज, पटेढ़ी बेलसर, देसरी, सहदेई बुजुर्ग, महनार, जंदाहा, चेहराकला एवं महुआ के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं श्रम अधिनियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उनसे अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

Trending News