Agra news :ताजमहल मार्ग पर आंधी-बारिश से टूटी वृक्ष शाखाएं, वन विभाग ने हटाकर बहाल किया यातायात

IMG-20260714-WA0070
Share News

आगरा। ताजमहल जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्राचीन वृक्ष की कुछ बड़ी शाखाएं तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। इस दौरान ताजमहल आने-जाने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं राहगीरों को भी कांटेदार टहनियों के कारण परेशानी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग और नगर निगम को फोन एवं लिखित आवेदन के माध्यम से सूचित किया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरी शाखाओं को काटकर हटाया गया।IMG 20260714 WA0070

 

इसके बाद नगर निगम की टीम ने पूरे मार्ग को साफ कर आवागमन को पूरी तरह सामान्य कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि वृक्ष को नहीं काटा गया है, बल्कि केवल आंधी-तूफान में गिरी हुई शाखाओं को हटाया गया है ताकि यातायात और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही “पेड़ काटने” की खबरों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

Trending News