Vaishali News: भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया

IMG-20201212-WA0016
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर थाना परिसर मे भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजु किया गया।अंचलाधिकारी सुश्री प्रभा की अध्यक्षता एवं थानाध्यक्ष नौशाद आलम के संचालन तथा सीओ मनोज कुमार की उपस्थिति मे आयोजित भूमि विवाद शिविर मे आज एक मामले को देखा गया।फरियादी राजापाकर उतरी पंचायत निवासी बिदेंश्वर राय के आवेदन पर मामले से जुड़ी कागजात को देखा गया।वादी बिदेंश्वर राय ने बताया कि उनका पटीदार राम इकबाल राय वगैरह जबरदस्ती जमीन कब्जा कर लिया है।जबकि उक्त जमीन से जुड़ा विवाद न्यायालय मे लंबित है।अंचलाधिकारी सुश्री प्रभा ने वादी द्बारा दिए ग्ए आवेदन एवं कागजात को देखा तथा थानाध्यक्ष नौशाद आलम से मामले की जांच करने को कहा।जिस पर थानाध्यक्ष द्बारा वादी को आश्वासन दिया गया तथ आज ही मामले की सत्यापन हेतू भूमि पर जाकर जांच करने तथा न्याय उचित कारवाई कृने की बात कहा गया।

You may have missed