Vaishali News: राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित कबीर आश्रम के परिसर मे किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

IMG-20201212-WA0015
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर प्रखंड के राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित कबीर आश्रम के परिसर मे किसान चौपाल रविवार को आयोजन किया गया।जिसमे कृषि विभाग द्बारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दिया गया।इस कार्यक्रम मे कृषि विभाग के डीपीपीडी सियाराम साहु,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सभी कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार उपस्थित हूए।रवि बीज वितरण,जैविक खेती ए्वं नीलगाय की समस्या पर चर्चा किया गया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को रबी फसल की बुआई करने की विधि के बारे मे विस्तार से बताया।इसी क्रम मे उन्होंने बताया कि गेहूं के तीन उन्न्त किस्म के बीज ई0किसान भवन राजापाकर मे उपलब्ध है।पहला किस्म आधार बीज है प्रत्येक पंचायत के चयनित2किसानों को देना है।इस बीच पर 90%सब्सिडी दिया जाता है।इस बीच के वितरण मूल रूप से बीज तैयार करने के लिए किया जाता है।वहीं किसान देवेंद्र राय ने धान की खरीद पैक्स अध्यक्षों द्बारा नही किए जाने पर नाराजगी जाहिर किया।जिस प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहि कि सभी पैक्स अध्यक्षों को सरकार के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने का निर्देश दे दिया है।जिसमे यह ग्रेट धान का समर्थन मूल्य1888 रूपये,सामान्य धान का समर्थन मूल्य1868 सरकार द्बारा निर्धारित किया गया है।तथा वैसे पैक्स अध्यक्ष जो धान खरीदे करे नही करेगे उन पर सख्त कानूनी कारवाई करने की बात भी कही गई।

You may have missed