Vaishali News: राघोपुर मे आंगनबाड़ी संघ की बैठक संपन्न, क्ई मुद्दे पर हूई चर्चा।

IMG-20201008-WA0050
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राघोपुर प्रखंड के चांदपुरा पंचायत मे अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महा सभा बैठक मे संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। बैठक की अध्यक्ष ता प्रखंड अध्यक्ष सीमा कुमारी ने किया।बैठक को संबोधित करते हूऐ संघ के प्रदेश महासचिव संविता कुमारी ने कहा कि आने वाले समय मे हम लोग न्ई शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका के रूप मे समायोजन करने के लिए सरकार से वार्ता करेगे।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे अपनी जान पर खेलकर डियूटी मे लगे आँगनवाड़ी सेविका सहाहिका का लेकिन समय से मानदेय का भूगतान नही किया जा रहा है।प्रखंड अध्यक्ष सीमा कुमारी ने कहा कि वर्ष2016-1710माह का मानदेय बाकी है।भवन का किराया बीते वर्ष2016से20तक का भूगतान नही किया गया है।इसकी लिखित सूचना संबंधित जिला पदाधिकारी को लिखित दी गई है।बैठक मे मुख्य रूप से रश्मि प्रिया,शांति देवी,सुनिता कुमारी,कंचन कुमारी,मालती कुमारी,सुनीता कुमारी,चंचला देवी,जयंती कुमारी अनुराधा कुमारी आदि थे।

Trending News