Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

नेत्रदान कर के हम किसी के जीवन में उजाला ला सकते हैं- सोनिया संत कबीर नगर

जनवाद टाइम्स 8 October 2020
Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar
Share News
       

नेत्रदान कर के हम किसी के जीवन में उजाला ला सकते हैं- सोनिया

Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने बताया की आंखें कुदरत का वह नायाब तोहफा है जिसे हम दुनिया की रंगीनी, अच्छी बुरी, सभी चीजों को देखते हैं। आंखें सभी प्राणियों की होती है लेकिन मनुष्य में इसका अधिक महत्व है। हमारे शरीर का सबसे कोमल अंग आंखें होती हैं। इसलिए इसकी सुरक्षा बहुत ही ज्यादा जरूरी है आंखों का काम सिर्फ देखना ही नहीं बल्कि देखे हुए संदेश को मस्तिष्क तक पहुंचाना होता है। हम सबको आंखों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए ।अंधता सबसे अधिक 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करती हैं ।जिसकी वजह से मोतियाबिंद, कालापानी, मधुमेह, संबंधी रेटिनोपैथी जैसी बीमारियां होने की संभावना रहती है। डॉक्टर आंखों की देखभाल करने के लिए ध्यान बढ़ाने की सलाह देते हैं विश्व स्तर पर ब्लाइंडनेस रोकथाम करने के लिए इंटरनेशनल एजेंसी विश्व दृष्टि दिवस भी मनाते हैं यह दिन हमारे सदस्यों और भागीदारों के लिए रोलिंग विषय के साथ जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी करता है तथा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है ।ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी आंखों का दान कर एक नेत्रहीन के जीवन में दुनिया को देखने का जरिया बने अपने आहार में और अपने खानपान में हम विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को सम्मिलित कर आंखों की रोशनी को ठीक कर सकते हैं। जैसे आहार में आंवला, बदाम, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवों को सम्मिलित कर सकते हैं। अपने आहार में नियमित तौर पर एक आंवले के इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी दुरुस्त रहती हैं और आंवले को हम कई रूपों में भी प्रयोग कर सकते हैं ।

इसका कच्चे रूप में हम सेवन कर सकते हैं या मुरब्बा खा सकते हैं आंवला आंखों के लिए बेहद लाभदायक होता है। हफ्ते में दो से तीन बार बादाम का दूध इस्तेमाल करने से भी आंखों की सेहत दुरुस्त रहते हैं बादाम में विटामिन ई होता है जो आंखों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है ।गाजर आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है और अगर हम प्रतिदिन एक गिलास गाजर का जूस पीते हैं तो आंखों पर चढ़ा हुआ चश्मा भी उतर सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना लाभदायक होता है आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। अंडा को भी हम अपने आहार का हिस्सा अपना बना सकते हैं जो लोग इसे करते हैं ।क्योंकि अंडे में मौजूद अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन B2 आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसके अलावा भी कई सारे उपाय कर सकते हैं। धूम्रपान न करे। धूम्रपान मोतियाबिंद, तथा तंत्रिका क्षति के साथ-साथ दृष्टि से संबंधित कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकता है। जो आंखों की सुरक्षा के लिए बेहतर है । यदि हमलंबी अवधि तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो निश्चित कर लें कि हम बीच-बीच में उठते रहेंगे लगातार स्क्रीन पर काम नहीं करेंगे और आंखों का सूखापन दूर करने के लिए आंखों को अधिक झपके। टेलीविजन देखते या कंप्यूटर पर कार्य करते हुए चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है ।मंद प्रकाश में ना पढ़ें आंखों को होने वाली परेशानियों का एक कारण यह भी होता है ।आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखना केवल एक व्यक्ति की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह समाज के सामूहिक जिम्मेदारी है। नेत्रदान द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है । किसी को बेहतर दृष्टि देने के लिए हम नेत्रदान कर सकते हैं और उसे जीवन दान दे सकते हैं नेत्रदान महादान । दुनिया में इससे बड़ा दान कुछ नहीं होता है । हमें स्वेच्छा से नेत्रदान कर दूसरों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए।

Post navigation

Previous: Vaishali News: राघोपुर मे आंगनबाड़ी संघ की बैठक संपन्न, क्ई मुद्दे पर हूई चर्चा।
Next: Vaishali News: ट्रेन से 83 पीस शराब जीआरपी व आरपीएफ ने किया बरामद।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.