Breaking News

Vaishali News: भारत स्काउट और गाईड का 70वां स्थापना दिवश मनाया गया।

 

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-भारत स्काउट व गाइड के 70वे स्थापना दिवश के अवसर पर रविवार को भारत स्काउट गाइड के जिला सलाहकार प्रमोद कुमार सहनी के नेतृत्व मे राजापाकर प्रखंड के अतर्गत स्काउट व गाइडस द्बारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर विभिन्न सार्वजनिक स्थलो की सफाई की गई साथ ही स्वच्छ व स्वस्थ रहने के लिए लोगो को संकल्प भी दिलाया गया।जिला सलाहकार ने स्काउट स व गाइड स को संबोधित करते हूए कहा की स्काउटिंग गाइडिंग से बच्चे जीवन जीने की कला को सीखते है।स्काउट गाइडिंग से जुड़ा हर वयक्ति ईमानदार व देश का सच्चा सिपाही होता है।हमारा कर्म हो सेवा हमारा धर्म हो सेवा सदा इमान हो सेवा ही मानव सेवा के सिद्धांत पर देश के स्काउटस व गाइडस कठिन परिस्थितियों मे भी सेवा मे तत्पर रहते है।लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव आदि मे भी दिव्यांग, वृद्ध एवं असहाय मतदाताओं की सेवा बढ चढकर करते है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वे सदैव तत्पर रहते है।पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान हो या जल जीवन हरियाली की बात हो उसमे भी स्काउट गाइड की भूमिका सराहनीय रही है।पर्यावरण को प्रदुषण से बचाने के लिए भी हमेशा स्काउट गाइड तत्पर रहते है।प्लास्टिक के उपयोग व प्लास्टिक मुक्त अभियान पर भी लोगो को सजग किया जाता है।विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं या मानव जनित आपदाओं मे अपनी जान की परवाह किए बिना स्काउट स एवं गाइडस देश सेवा के लिए सदैव कृत संकल्पित होते है।कोविड-19वैश्विक महामारी के दौर मे चाहे मास्क बनाकर निशुल्क वितरण की बात हो सैनिटाईजर वितरण की बात हो व धुलाई के लिए प्रेरित करने की बात हो इसमे भी बढ चढकर अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से अदा किया है।बिहार विधानसभा चुनाव 2020मे स्काउट स एवं गाइड स की संक्रिय एवं सराहनीय योगदान देने के लिए भारत स्काउट गाइड वैशाली ईकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स