Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली में सनकी भतीजे ने हंसुआ से चाचा की हत्या, चाची गंभीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 19 January 2026
वैशाली हंसुआ हत्या कांड
Share News
       

बिदुपुर (वैशाली)

वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक सनकी भतीजे ने हंसुआ से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही चाचा की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई चाची को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वैशाली हंसुआ हत्या कांड

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बहुआरा वार्ड-1 निवासी महताब लाल सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर धूप में बैठे थे। इसी दौरान उनका भतीजा मंजय कुमार सिंह अचानक हरवे हथियार (हंसुआ) से लैस होकर मौके पर पहुंचा और बिना किसी पूर्व विवाद के महताब लाल सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वैशाली हंसुआ हत्या कांड

मृतक की पुत्रवधू प्रिया कुमारी ने बताया कि हमला होते देख उनकी सास सकली देवी अपने पति को बचाने दौड़ीं, लेकिन हमलावर ने उन पर भी हंसुआ से वार कर दिया। जिससे उनका हाथ बुरी तरह कट गया और कमर पर भी गंभीर चोट आई। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से भागीं।

ग्रामीणों के अनुसार, हल्ला सुनकर जब 30–40 लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी हंसुआ लहराते हुए उनकी ओर भी दौड़ा, जिससे लोग डर के कारण पीछे हट गए। घटना की सूचना तत्काल बरांटी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार, एसआई विनोद कुमार सिंह एवं एसआई मुरलीधर राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजय कुमार सिंह को ऊचीडीह चौक के पास से हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

घायल सकली देवी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। उनका इलाज जारी है।
परिजनों ने बताया कि आरोपी से पूर्व में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा नगर निगम की लापरवाही: ताजगंज में गंदगी से जनता त्रस्त, फतेहाबाद रोड पर रोजाना सीवर जाम
Next: राजापाकर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, नल-जल व भूमि विवाद के मामलों का समाधान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.