Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News :आगरा नगर निगम की लापरवाही: ताजगंज में गंदगी से जनता त्रस्त, फतेहाबाद रोड पर रोजाना सीवर जाम

जनवाद टाइम्स 19 January 2026
IMG-20260118-WA0757
Share News
       

संवाददाता सी,पी सिंह मोरी 

आगरा।ताज नगरी में नगर निगम की लापरवाही लगातार जनता के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।

ताजगंज क्षेत्र में जगह-जगह नाले-नालियां उफान पर हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को नरकीय जिंदगी जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

IMG 20260118 WA0762

फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी, ताज व्यू के आसपास और एम.पी. पुरा में रोजाना सीवर जाम होने की समस्या बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है, जिससे न केवल क्षेत्रवासियों बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।जबकि यही रास्ता ताजमहल के लिए प्रमुख मार्ग है।

स्मार्ट सिटी आगरा के दावों के बीच यह स्थिति चिंता का विषय है, क्योंकि दूर-दराज़ इलाकों से आने वाली जनता को भी इसी मार्ग से होकर शहर के बाज़ारों में पहुंचना होता है। यहां तक कि आस-पास के मंदिरों में पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालु भी गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

ताजगंज क्षेत्र की ओर से फतेहाबाद रोड बाज़ार कमेटी के उपाध्यक्ष के.एस. वर्मा एवं स्थानीय निवासी जगदीश कुशवाह ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ताजगंज-फतेहाबाद रोड की जनता सड़क जाम करने को मजबूर होगी।

Post navigation

Previous: बरांटी थाना सरस्वती पूजा शांति समिति बैठक: लाइसेंस, डीजे प्रतिबंध और विसर्जन को लेकर निर्देश
Next: वैशाली में सनकी भतीजे ने हंसुआ से चाचा की हत्या, चाची गंभीर रूप से घायल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-15 at 9.07.52 PM
  • Etawah

Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.34.47 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.07.56 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.59.33 PM
  • Bihar

Bihar News : भलुई पंचायत के डूमरी ग्राम में नौदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया ।

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026

Latest News

  • Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर
  • अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग
  • Bihar News : भलुई पंचायत के डूमरी ग्राम में नौदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया ।
  • Bihar News : बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार का लोगों ने किया स्वागत। ।
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.