Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

Share News

लरुई हुसैनाबाद गांव में रास्ते की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

IMG-20260401-WA0013(6)
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
बराटी, वैशाली।

बराटी थाना क्षेत्र के लरुई हुसैनाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पहले पक्ष की ओर से इंदु कुमारी, पति कृष्ण कुमार पासवान, निवासी लरुई हुसैनाबाद ने दर्ज कराए आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपने पड़ोसी नरेश पासवान से आने-जाने के रास्ते के लिए दो धुर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन पर कब्जा दिलाने की बात करने पर नरेश पासवान, गणेश पासवान, लालमोहन पासवान, सतन पासवान, पिंकी देवी, विभा देवी, रीना देवी और रेणु देवी सहित अन्य लोगों ने विरोध किया तथा कब्जा नहीं लेने दिया।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि मामले के समाधान के लिए कई बार पंचायत के माध्यम से प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रीना देवी, पति गणेश पासवान, ने भी बराटी थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्ण कुमार पासवान, इंदु देवी, अविनाश कुमार और अमित कुमार उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से मारपीट की।

रीना देवी ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा अविनाश कुमार और अजीत कुमार ने उनके गले से चेन छीन ली। साथ ही घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए।

बराटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Trending News