Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP के 15 जिलों के हॉट स्पॉट होंगे सील

जनवाद टाइम्स 8 April 2020
IMG-20200408-WA0092
Share News
       

 

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़त कहर को देखते हुए योगी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट इलाकों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह सील करने के आदेश दिए हैं। आज रात 12 बजे के बाद लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज के जिन इलाकों में कोरोना का मरीज पाए गए हैं वो सील कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किया जाएगा। 13 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। इन 15 जगहों पर कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी और जरूरी सामानों की होम डिलिवरी होगी। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी।
इन 15 जिलों में कितने हैं हॉट स्पॉट्स
आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, लखनऊ, कानपुर और नोएडा में 12, वाराणसी, महाराजगंज और सहारनपुर में 4, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और शामली में 3, सीतापुर में 1 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जो 14 अप्रैल तक सील रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में कोरोना से चौथी मौत
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना से चौथी मौत हुई। आगरा के एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मनोरमा देवी (76 साल) ने दम तोड़ दिया है। महिला मरीज एक दिन पहले ही रेस्क्यू होकर अस्पताल आई थी। मृतक महिला अस्थमा की मरीज थी।
◆ यूपी में बिना मास्क पहने 30 अप्रैल तक घर से बाहर निकलने पर रोक
बुधवार को उत्तर प्रदेश में केवल दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह दोनों मरीज आगरा के हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 350 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें अकेले तबलीगी जमात के 193 लोग शामिल हैं।

Post navigation

Previous: कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव
Next: Etawah News : जिला कांग्रेस महासचिव ने अपने आवास पर निसहाय, गरीवों को भोजन विरतण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.