अनलॉक 4.0: मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी, स्कूल बंद, समारोहों में 100 लोगों की इजाज़त, जानें पूरी जानकारी

Unlock 4.0 latest news
Share News

मनोज कुमार राजौरिया ।  कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में प्रतिबंधित गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। 1 सितंबर से अनलॉक 4.0 लागू होने जा रहा है। यह ऐसे समय पर शुरू होने जा रहा है कि जब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 लाख से अधिक हो चुकी है और अब तक 62,550 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि अनलॉक 4.0 में क्या-क्या खुलेगा और किन चीजों पर प्रतिबंध बना रहेगा।

Unlock 4.0 latest news

अधिकारियों ने बताया कि अनलॉक 4 गाइडलाइंस में केवल उन गतिविधियों का जिक्र होगा जिन पर रोक जारी रहेगी, बाकी सभी चीजों को प्रतिबंध के दायरे से बाहर माना जाएगा। आइए जानते हैं कि अनलॉक 4.0 में किन-गिन चीजों से रोक हट सकती है और किन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

• केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा फिर शुरू करने की मंजूरी दे सकती है, जोकि 22 मार्च से ही बंद है। इसके लिए कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को अभी टोकन नहीं दिया जाएगा। मास्क नहीं पहनने, खाली रहने के लिए मार्क की गई सीटों पर बैठने और स्टेशन परिसर में थूकने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

• स्कूल और कॉलेज अभी बंद ही रहेंगे। शैक्षणिक गतिविधियां अभी ऑनलाइन माध्यमों पर ही निर्भर रहेंगी।

• सूत्रों के मुताबिक, अनलॉक 4.0 में बार खोलने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन ग्राहक अंदर बैठकर शराब नहीं पी सकते हैं। वे यहां से खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

• सिनेमाघर भी बंद ही रहेंगे, क्योंकि 25-30 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर चलाना फीजबल नहीं होगा।

•पब और क्लब को भी अनलॉक 4 में खोलने की इजाजत दी जा सकती है।

• सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियों और सभाओं से प्रतिबंध को हटाया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय और चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

• मुंबई में कोरोना संक्रमण में कमी नहीं आने की वजह से लोकल ट्रेनों के शुरू होने की संभावना भी बेहद कम है।

Trending News