Agra News : ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर गूंजे होली-बसंत के स्वर, ‘नादयज्ञ’ ने बाँधा समां

Agra News : ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर गूंजे होली-बसंत के स्वर, ‘नादयज्ञ’ ने बाँधा समां
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह अज़ाद

आगरा में चल रहे ताज महोत्सव का मुक्ताकाशीय मंच गुरुवार को ब्रज की रंगीली गलियों के रंग में रंगा नजर आया। संस्कार भारती आगरा महानगर के तत्वावधान में आयोजित ‘नादयज्ञ’ में शास्त्रीय और लोक संगीत की सुरधारा ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

चेन्नई से पधारी दक्षिण भारतीय फिल्मों की गायिका दीपिका वरदराजन ने राग देश में निबद्ध प्रस्तुति से कार्यक्रम का आरंभ किया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक ब्रज होली पदों—“बन आयो छैला होरी कौ”, “मृगनयनी कौ यार नवल रसिया” और “आज ब्रज में होरी रे रसिया”—से वातावरण को होलीमय बना दिया।

 

Agra News : ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर गूंजे होली-बसंत के स्वर, ‘नादयज्ञ’ ने बाँधा समां

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैलीग्राफी आर्टिस्ट डॉ. रूपाली खन्ना रहीं, जिन्होंने मंच पर लाइव पेंटिंग करते हुए संगीत को रंगों में उकेरा।

इससे पूर्व नई दिल्ली से आए कलाकारों ने पखावज वादन प्रस्तुत किया, जबकि अन्य कलाकारों ने ध्रुपद, तालवाद्य कचहरी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को बहुरंगी आयाम दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। आयोजन का संचालन और समन्वय पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा बड़ी संख्या में कला-प्रेमी उपस्थित रहे।

Trending News