Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सपा पर बीएसपी का बड़ा हमला: कांशीराम जयंती पर ‘पीडीए दिवस’ को बताया राजनीतिक दिखावा

जनवाद टाइम्स 26 February 2026
Screenshot_20260127_212748_Chrome
Share News
       

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम एवं बहुजन समाज के प्रति विरोधी रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सपा द्वारा मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर ‘पीडीए दिवस’ मनाने की घोषणा महज़ राजनीतिक दिखावा और वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।
बीएसपी ने आरोप लगाया कि सपा का राजनीतिक इतिहास दलित एवं बहुजन समाज के महापुरुषों के सम्मान के बजाय उनके अनादर और उपेक्षा से जुड़ा रहा है।

पार्टी ने कहा कि 1993 में सपा-बीएसपी गठबंधन के दौरान कमजोर वर्गों पर अत्याचार रोकने की शर्तों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते 1 जून 1995 को बीएसपी ने समर्थन वापस लिया। इसके बाद 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड की घटना हुई, जिसे बीएसपी ने लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय बताया।

बयान में यह भी कहा गया कि सपा सरकारों द्वारा मान्यवर कांशीराम जी एवं बहुजन समाज के संत-महापुरुषों के नाम पर स्थापित जिलों, संस्थानों और योजनाओं के नाम बदले गए, जिसे पार्टी ने बहुजन समाज के साथ विश्वासघात बताया। बीएसपी ने कांशीराम नगर, संत रविदास नगर सहित अन्य संस्थानों के नाम परिवर्तन का मुद्दा उठाते हुए सपा की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

बीएसपी ने सपा पर मुस्लिम समाज के हितों की अनदेखी और पूर्व सरकारों के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर भी निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि सपा और भाजपा की राजनीति एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने वाली रही है, जिसका नुकसान प्रदेश की आम जनता और बहुजन समाज को उठाना पड़ा।

बीएसपी ने यह भी सवाल उठाया कि मान्यवर कांशीराम जी के निधन के समय सपा सरकार द्वारा राजकीय शोक घोषित क्यों नहीं किया गया। पार्टी ने बहुजन समाज से राजनीतिक रूप से सतर्क रहने की अपील की है।

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को बेतिया में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि, जिले में शोक की लहर
Next: Agra News : ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर गूंजे होली-बसंत के स्वर, ‘नादयज्ञ’ ने बाँधा समां

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.