Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच संजू देवी ने जांच की मांग की

शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच संजू देवी ने जांच की मांग की
जनवाद टाइम्स 24 March 2026
शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच की मांग करते ग्रामीण
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर (वैशाली)

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र स्थित शेखपुरा गांव के एक विद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मामला सामने आया है। बाकरपुर ग्राम कचहरी की सरपंच श्रीमती संजू देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आवेदन में सरपंच ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका सुप्रिया कुमारी द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव से सादे चेक पर हस्ताक्षर कराकर खाते से राशि निकाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय विकास-संग्रह मद से ₹50,000 तथा जीओबी मेंटेनेंस मद से ₹50,000 की निकासी की गई है, लेकिन इन कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है।

मामले को गंभीर बताते हुए सरपंच ने कहा कि संबंधित राशि लगभग तीन महीने पहले ही चेक के माध्यम से निकाल ली गई थी, जबकि उस समय कोई कार्य नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ शुरू होने पर जल्दबाजी में कार्य शुरू किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच की मांग करते ग्रामीण

सरपंच संजू देवी के अनुसार, गलत वाउचर के आधार पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया जा रहा है। जब स्थानीय जनता खर्च का हिसाब मांगती है, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बिचौलियों एवं असामाजिक तत्वों के माध्यम से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है।

सरपंच ने प्रखंड प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यालय में पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली के राजापाकर में बिहार दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Next: Bihar News : महनार में प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.36.27 PM
  • Bihar

Bihar News: जनसुनवाई में 95 मामलों की सुनवाई, 19 मई से जिलेभर में लगेगा ‘सहयोग शिविर’

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.36.48 PM
  • Bihar

Bihar News: 27.12 लाख की लागत से बनेगी जोड़ा इनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक डबल लेन पीसीसी सड़क

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.42.41 PM
  • Bihar

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में स्टेक होल्डर कार्यशाला आयोजित, किसानों को आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.44.08 PM
  • Bihar

Bihar News: पिपरासी में तेंदुए का आतंक, हमले में दो महिला समेत तीन घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 8 May 2026

Latest News

  • Bihar News: जनसुनवाई में 95 मामलों की सुनवाई, 19 मई से जिलेभर में लगेगा ‘सहयोग शिविर’
  • Bihar News: 27.12 लाख की लागत से बनेगी जोड़ा इनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक डबल लेन पीसीसी सड़क
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में स्टेक होल्डर कार्यशाला आयोजित, किसानों को आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी
  • Bihar News: पिपरासी में तेंदुए का आतंक, हमले में दो महिला समेत तीन घायल
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 शराब कारोबारी गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.